For English version of this website Click here
वाणिज्यिक परिवहन की दुनिया में, सफलता, विश्वसनीयता, दक्षता और विश्वास पर आधारित होती है। भारतबेंज़ में हम समझते हैं कि हमारे ग्राहकों को सिर्फ एक ट्रक या बस की ही नहीं, बल्कि एक ऐसे पारिस्थितिकी तंत्र की ज़रूरत है, जो उन्हें ज़्यादा से अधिक संचालन समय पाने, परिचालन लागतों का अनुकूलन करने, और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना व्यवसाय बढ़ाने में मदद करे। यही #LevelNXT का वादा है।
#LevelNXT, ग्राहक अनुभव के हर पहलू को अगले स्तर तक ले जाने के प्रति भारतबेंज़ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह एक ऐसा दृष्टिकोण है जो हमारे श्रेणी में अग्रणी उत्पादों, उन्नत डिजिटल समाधानों, ग्राहक-केंद्रित सेवाओं और मूल्यवर्धित पेशकशों को उत्कृष्टता के एक ही वादे के अंतर्गत एक साथ लाता है।
#LevelNXT के केंद्र में भारतबेंज़ के विश्वस्तरीय ट्रक और बसें हैं, जिन्हें बेहतरीन परफॉरमेंस, सुरक्षा, ईंधन दक्षता और लाभप्रदता के लिए अभिकल्पित किया गया है। #LevelNXT के ज़रिए हमारे ग्राहकों को एक व्यापक सपोर्ट इकोसिस्टम मिलता है, जिसे उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
स्वामित्व आश्वासन को बढ़ाने के लिए भारतबेंज़ रक्षणा, जो कि एक प्रमुख सेवा आश्वासन कार्यक्रम है, अनुकूलित सेवा समाधान प्रदान करता है जो संचालन समय को अधिकतम करने और परिचालन संबंधी अनिश्चितताओं को कम करने में मदद करता है। ट्रककनेक्ट बेड़े के मालिकों को वास्तविक समय में वाहनों की जानकारी प्रदान करता है, जिससे बेड़ा प्रबंधन में बेहतरी और उत्पादकता में सुधार होता है। भारतबेंज़ जेन्युइन पार्ट्स गुणवत्ता, टिकाऊपन और विश्वसनीयता प्रदान करते हैं जिन पर ग्राहक भरोसा करते हैं। इसके पूरक के रूप में भारतबेंज एक्सीलेंस है, जो स्वामित्व जीवनचक्र के दौरान बेहतर ग्राहक जुड़ाव और सेवा उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें स्पॉटसर्व; एक अनूठी पहल जो रखरखाव को सीधे ग्राहकों के दरवाजे पर लाकर तेज़ सेवा और अधिकतम संचालन समय प्रदान करती है; भी शामिल है। 430 से अधिक डीलर संपर्क बिंदुओं ने भारतबेंज़ को उन लोगों और व्यवसायों की सेवा करने के और भी करीब ला दिया है जो देश को गतिमान रखते हैं। भारतबेंज़ एक्सचेंज ग्राहकों को अपने वाहनों को अपग्रेड करने के लिए एक पारदर्शी और सुविधाजनक मंच प्रदान करता है, जबकि भारतबेंज़ सर्टिफाइड विश्वसनीय प्री-ओन्ड ट्रक और बसें प्रदान करता है जो कड़े गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरते हैं, जिससे विश्वसनीयता और मन की शांति सुनिश्चित होती है। सड़क से परे ग्राहक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, भारतबेंज़ ने अपने सभी वाहनों के साथ दुर्घटना बीमा पॉलिसी शुरू की है। यह सभी पहलें मिलकर एक शक्तिशाली पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करती हैं, जिसे ट्रांसपोर्टरों, फ्लीट ऑपरेटरों, वाहन चालकों और व्यवसाय मालिकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
इन क्रांतिकारी पहलों की बदौलत आज सड़कों पर 2,30,000 से ज़्यादा भारतबेंज़ वाहन मौजूद हैं, जिसने भारतबेंज़ को अनगिनत कहानियों और यात्राओं का एक अहम हिस्सा बना दिया है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि 600 से ज़्यादा वाहन जो 10 लाख किलोमीटर से ज़्यादा चल चुके हैं, टिकाऊपन और भरोसे के ऐसे नए मानक स्थापित कर रहे हैं जिस पर ग्राहकों को गर्व है!
भारतबेंज़ ब्रांड पर यह गर्व कई उपलब्धियों और सम्मानों में भी परिवर्तित हुआ है, विशेष रूप से द ब्रांड स्टोरी अवॉर्ड्स 2024 में “ऑटोमोबाइल उद्योग में एशिया का सबसे प्रशंसनीय ब्रांड” पुरस्कार तथा अपोलो सीवी अवॉर्ड्स 2025 में “#LevelNXT अभियान के लिए विपणन उत्कृष्टता” पुरस्कार, व और भी कई अन्य सम्मानों सहित।
#LevelNXT के साथ भारतबेंज़ ने नवोन्मेषी समाधानों, विश्वसनीय समर्थन और उद्योग में अग्रणी मूल्य के माध्यम से ग्राहकों को सशक्त बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की है। यह मानक को निरंतर ऊँचा उठाने, बेहतर अनुभव, और हर यात्रा में ग्राहकों को अधिक सफलता प्राप्त कराने का एक वादा है। #LevelNXT केवल एक आकर्षक वाक्यांश नहीं है। यह भारतबेंज़ की ओर से उत्कृष्टता, सुरक्षा, संपर्क, विश्वसनीयता और ग्राहक सफलता के नए स्तर प्रदान करने की प्रतिबद्धता है।