For English version of this website Click here
हर सफर में कुछ अहम पड़ाव आते हैं। कुछ प्रगति को चिह्नित करते हैं, जबकि कुछ स्वयं यात्रा को परिभाषित करते हैं। भारतबेंज़ के लिए, 2011 से 2026 तक का सफर इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, ग्राहक विश्वास, नवाचार और भारत को गतिशील बनाए रखने के लिए अटूट प्रतिबद्धता की एक कहानी रहा है।
2011 में भारतबेंज़ की शुरुआत एक ऐसे दृष्टिकोण के साथ हुई थी, जो भारत की खास परिवहन आवश्यकताओं पर केंद्रित था और जिसे वैश्विक इंजीनियरिंग विशेषज्ञता का समर्थन हासिल था। 15 साल बाद, आज भारत की सड़कों पर 2,30,000 से ज़्यादा भारतबेंज़ ट्रक और बसें दौड़ रही हैं; हमारे 430 से ज़्यादा डीलर टचपॉइंट्स हैं; और हम अपने '600-किलोमीटर मिलियनेयर्स' — वे गर्वित ग्राहक जिन्होंने अपने भारतबेंज़ वाहनों से 10 लाख (एक मिलियन) किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी तय की है — का जश्न मना रहे हैं। यह न केवल हमारी मशीनों की मज़बूती को साबित करता है, बल्कि उन लोगों के धैर्य और लगन को भी दिखाता है जो इन वाहनों को चलाते हैं।
यह सफर उत्कृष्टता के वादे के साथ शुरू हुआ था और साल-दर-साल अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए, बिना रुके लगातार जारी है।
इन वर्षों में, यह यात्रा वास्तव में अत्यंत संतोषजनक रही है। भारत के IP ऑफिस द्वारा 'भारत के सबसे जाने-माने ट्रेडमार्क' के रूप में पहचाने जाने से लेकर, उत्पाद, नवाचार, इंजीनियरिंग और विपणन उत्कृष्टता के क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए कई पुरस्कार जीतने तक, ये सम्मान हमारे ग्राहकों के साथ मिलकर प्राप्त की गई सभी उपलब्धियों का प्रमाण हैं।
इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, सुरक्षा, ईंधन दक्षता और ग्राहकों पर केंद्रित नवाचार पर लगातार ध्यान देते हुए, भारतबेंज़ भरोसेमंद, लाभदायक और भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
15 वर्षों की इस यात्रा का हर पड़ाव प्रगति की एक कहानी बयां करता है। ये सभी मिलकर भारतबेंज़ की कहानी कहते हैं। आपके भरोसे और विश्वास के लिए धन्यवाद, और अब LevelNXT के लिए तैयार हो जाइए!